Home » JPSC-JSSC Protest: सरकार व आंदोलनकारियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, एजेंडा की जानकारी देने CM आवास पहुंचे मंत्री

JPSC-JSSC Protest: सरकार व आंदोलनकारियों के बीच दूसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा, एजेंडा की जानकारी देने CM आवास पहुंचे मंत्री

by Kanchan Kumar
JPSC JSSC Protest Talks
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : जेपीएससी – जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को ले आंदोलन कर रहे छात्रों एवं सरकार के बीच शनिवार को दूसरे राउंड की वार्ता हुई। लेकिन इसमें भी सहमति नहीं बन सकी। बातचीत करने सरकार की ओर से आए मंत्री मुद्दे,एजेंडा एवं सहमति बनने में आ रही अड़चनों की जानकारी देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे हैं। उम्मीद है शाम में पुनः वार्ता कर सहमति कायम करने की कोशिश की जाएगी।

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले को सुलझाने के लिए सरकार और आंदोलनकारियों के बीच हुई दूसरे राउंड की बातचीत भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। ​आंदोलन का आज 15वां दिन है। छात्र अपनी मांगों पर अडिग हैं।

इसके पूर्व आंदोलनरत छात्रों और राज्य सरकार के बीच शुक्रवार को स्टेट गेस्ट हाउस में वार्ता हुई थी। करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रियों ने छात्र प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुना। दोनों पक्षों ने बातचीत को सकारात्मक बताया, हालांकि किसी भी प्रमुख मांग पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। ऐसे में छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन और प्रस्तावित मार्च फिलहाल जारी रहेगा।

शुक्रवार को सरकार की ओर से हुई बैठक में मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और संजय प्रसाद यादव शामिल रहे। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पारदर्शिता और अन्य मांगों को विस्तार से रखा।
बैठक के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि यह सरकार के साथ उनकी पहली औपचारिक बैठक थी और बातचीत का माहौल पूरी तरह सकारात्मक रहा। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। सहमति नहीं बनने तक छात्र संगठनों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है और फिलहाल 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च की तैयारी भी जारी है।

Read Also: JPSC- JSSC : सरकार-छात्र वार्ता सकारात्मक, लेकिन मांगों पर नहीं बनी सहमति; आंदोलन जारी

Related Articles

Leave a Comment