Home » CHAIBASA NEWS : फागुन एफसी हतनापी की टीम खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा 

CHAIBASA NEWS : फागुन एफसी हतनापी की टीम खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद बैजनाथ बिरुवा स्मारक समिति के तत्वावधान में मंझारी प्रखंड के पुटिसिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मझगांव के विधायक निरल पुरती उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खजुरिया एफसी और फागुन एफसी हतनापी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फागुन एफसी हतनापी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजुरिया एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को नकद 50 हजार रुपये एवं खस्सी, जबकि उपविजेता टीम को 35 हजार रुपये एवं खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी पुरस्कृत किया गया।

 पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलना ही खिलाड़ी की असली पहचान : जोबा माझी

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करने और अपने क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान में पूरी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलना ही खिलाड़ी की असली पहचान है।

युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है खेल : निरल पुरती

विधायक निरल पुरती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं का उत्साह और प्रतिभा काफी अधिक है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आगे भी निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि गांव-गांव की खेल प्रतिभाएं सामने आ सकें। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामीण मैदान में मौजूद रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ये रहे शामिल

समापन समारोह में मंझारी प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया चंद्रमोहन बिरुवा, उप प्रमुख दमयंती बिरुवा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लाला राउत, श्रीराम सोरेन, अरविंद कुंकल, भुवनेश्वर बिरुवा सहित आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Also Heavy Rain News : मनोहरपुर-रांची मार्ग पर बही पुलिया, मनोहरपुर और आनंदपुर के बीच आवागमन ठप

Related Articles