Home » Kolhan University : स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 8 सितंबर से, दो पालियों में होगा आयोजन, केंद्रों की सूची जारी

Kolhan University : स्नातक चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 8 सितंबर से, दो पालियों में होगा आयोजन, केंद्रों की सूची जारी

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय ने एनईपी सत्र 2023-27 के तहत एफवाईयूजीपी चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2025 के लिए संशोधित परीक्षा केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

by Anurag Ranjan
KOLHAN UNIVERSITY
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के परीक्षा विभाग ने एनईपी सत्र 2023-27 के तहत एफवाईयूजीपी चौथे सेमेस्टर (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स व वोकेशनल) परीक्षा 2025 का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 8 सितंबर 2026 से शुरू होकर 19 सितंबर 2026 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जिसके लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तय किया गया है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए छात्रों को दोपहर 1:30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। वीएसी-2 और एईसी-4 के पेपर की समयावधि 2-2 घंटे निर्धारित की गई है।

छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

  • प्रवेश पत्र में विषय संबंधित त्रुटि होने पर छात्र परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्राचार्य से अग्रसारित आवेदन के जरिए विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से सुधार करवा लें। आवेदन पर प्राचार्य का हस्ताक्षर व कॉलेज की मुहर अनिवार्य है।
  • क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा विषयों (संताली, हो, मुंडारी, कुड़मालि, कुड़ुख, बांग्ला, उड़िया, उर्दू, संस्कृत व मैथिली) को छोड़कर अन्य सभी विषयों के उत्तर केवल हिंदी या अंग्रेजी में ही मान्य होंगे। अन्य भाषा में लिखने पर उत्तरपुस्तिका नहीं जांची जाएगी।
  • वॉकआउट या सामूहिक कदाचार की स्थिति में दोबारा परीक्षा नहीं होगी और शून्य अंक दिए जाएंगे। अनुशासनहीनता पर निष्कासन की कार्रवाई होगी।

21 केंद्रों पर होगी परीक्षा

कोल्हान विश्वविद्यालय ने एनईपी सत्र 2023-27 के तहत एफवाईयूजीपी चौथे सेमेस्टर परीक्षा 2025 के लिए संशोधित परीक्षा केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इसके तहत विश्वविद्यालय क्षेत्र में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यहां बनाया गया परीक्षा केंद्र

  • बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा
  • घाटशिला कॉलेज, घाटशिला
  • द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर विमेन, जमशेदपुर
  • जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर
  • जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर
  • जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर
  • केएस कॉलेज, सरायकेला
  • एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर
  • महिला कॉलेज, चाईबासा
  • सिंहभूम कॉलेज, चांडिल
  • टाटा कॉलेज, चाईबासा
  • बीडीएसएल महिला कॉलेज, घाटशिला
  • जेकेएस कॉलेज, जमशेदपुर
  • करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
  • पटमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला
  • सेंट ऑगस्टीन कॉलेज, मनोहरपुर
  • जेम फाउंडेशन मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज, जमशेदपुर
  • नोवामुंडी कॉलेज, नोवामुंडी
  • डिग्री कॉलेज, मनोहरपुर
  • मॉडल महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां
  • महिला महाविद्यालय, सरायकेला-खरसावां

Read Also: National Sports Day: पढ़ाई के साथ अब खेल में भी संवरेगा भविष्य; IIT और NIT में गूंजा ‘जो खेलेगा,वही खिलेगा’का मंत्र

 

Related Articles