
Chaibasa News : डीपीएस चक्रधरपुर के शिक्षकों ने सीबीएससी की ‘CT और AI’ कार्यशाला में भाग लिया, आधुनिक तकनीक से हुए रूबरू
चक्रधरपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), चक्रधरपुर के शिक्षकों ने आधुनिक शिक्षा पद्धतियों से सुसज्जित होने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। रांची स्थित सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित इस विशेष कार्यशाला का विषय ‘कम्प्यूटेशनल थिंकिंग (CT) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’ था, जिसका आयोजन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण का प्राथमिक उद्देश्य अध्यापकों को अद्यतन तकनीकों, कम्प्यूटेशनल थिंकिंग की अवधारणाओं तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से प्रशिक्षित करना था, जिससे वे विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों एवं अवसरों के लिए सक्षम बना सकें।
AI के सिद्धांतों व मशीन लर्निंग की दी गई जानकारी
सत्र के दौरान विषय-विशेषज्ञों ने शिक्षकों को अवगत कराया कि कम्प्यूटेशनल थिंकिंग किस प्रकार छात्रों में विश्लेषणात्मक चिंतन, समस्या-निवारण (प्रॉब्लम सॉल्विंग) और सृजनात्मकता का विकास करती है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं उद्योग जैसे विविध क्षेत्रों में AI द्वारा लाए जा रहे क्रांतिकारी परिवर्तनों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में शिक्षकों को AI के मूलभूत सिद्धांतों, मशीन लर्निंग, डेटा प्रबंधन तथा कक्षा शिक्षण में इनके व्यावहारिक उपयोग का गहन अभ्यास कराया गया।
पढ़ाई को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में सहायक
ट्रेनिंग को अत्यंत लाभप्रद बताते हुए डीपीएस चक्रधरपुर के शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से अकादमिक ज्ञान को अद्यतन करने और पठन-पाठन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने में सहायता मिलती है। आगामी सत्रों में विद्यालय के विद्यार्थियों को भी CT और AI पर आधारित विभिन्न परियोजनाओं एवं गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
शिक्षकों के दक्ष होने को बताया अनिवार्य
विद्यालय प्रबंधन ने सीबीएसई की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भावी शिक्षा प्रणाली पूर्णतः तकनीक एवं एआई पर केंद्रित होगी, जिसके लिए शिक्षकों का दक्ष होना अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के पश्चात शिक्षक अब कक्षाओं में अधिक प्रभावी, डिजिटल एवं तकनीक-आधारित शिक्षण प्रदान करने में सक्षम होंगे।
प्रशिक्षण में शिक्षकों ने भाग लिया
रविकांत शर्मा प्रिंसिपल, राजश्री कुमारी उप प्राचार्य, सोमू चौधरी शैक्षणिक प्रभारी, रूपाली रॉय, अंजलि दुबे, नूतन कुमार, राहुल मिश्रा, चैना, शुभम, वैभव, घनस्याम, पूजा, रुमेला, तनुजा, ओरुसा आदि शामिल है।

