Home » Palamu News: पिकनिक मनाने आए दोस्तों की डूबने से चली गई जान, मूंज की झाड़ी में फंसा दूसरा शव NDRF ने किया बरामद

Palamu News: पिकनिक मनाने आए दोस्तों की डूबने से चली गई जान, मूंज की झाड़ी में फंसा दूसरा शव NDRF ने किया बरामद

शनिवार को राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने हरिहरगंज के लिए निकला था। थाना क्षेत्र के डेमा पउरा पर गांव के बेलघटी के समीप राजू तथा रितिक दोनों बटाने नदी में डूब गए थे

by Rakesh Pandey
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : अपने-अपने घरों से दोस्तों संग पिकनिक मनाने, मौज मस्ती करने निकले दोस्तों को इस बात का इल्म ही नहीं रहा होगा कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। बटाने नदी से एक दोस्त का शव एक दिन पहले बरामद किया गया था जबकि NDRF की टीम ने नदी की झाड़ियों में उलझे दूसरे शव को भी बरामद कर लिया। इससे अब इस बात की पुष्टि हो गई कि दोनों दोस्त अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक शव बरामद होने के बाद ग्रामीण और एनडीआरएफ की टीम दूसरे की तलाश कर रही थी। इन दो मौतों से उनके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

राजू चंद्रवंशी का शव NDRF ने कर लिया बरामद

लगातार तलाश अभियान में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को बटाने नदी से राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी (30) का शव बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली। टेनी सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता हेमजा गांव निवासी जगनारायण सिंह चंद्रवंशी का पुत्र था। वह औरंगाबाद में ही रहकर आटो चलाता था और इसी की कमाई से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बीते शनिवार को राजू चंद्रवंशी उर्फ टेनी अपने अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने हरिहरगंज के लिए निकला था। इस दौरान थाना क्षेत्र के डेमा पउरा पर गांव के बेलघटी के समीप राजू तथा रितिक दोनों बटाने नदी में डूब गए थे। इनमें रितिक का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था।

दो दिन बाद मिला राजू का शव

रितिक के बाद राजू की तलाश और तेज कर दी गई थी। घटना के दो दिन बाद स्थानीय प्रशासन की सूचना के बाद पलामू उपायुक्त की ओर से पहल की गई। उनकी पहल पर ही बिहार के पटना से ददन सिन्हा के नेतृत्व में 30 सदस्यीय NDRF की टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर हरिहरगंज के सियरभूंका गांव के समीप बटाने नदी के तेज बहाव के बीच में मूंज की झाड़ी में फंसे शव को काफी मशक्कत के बाद एयरबोट की सहायता से नदी से बाहर निकाला।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजू का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। उधर शव बरामद होते ही पत्नी रूबी, पुत्र जिज्ञांसु, रूद्र, वृद्ध माता सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी से शव निकाले जाने के दौरान सीओ मनीष कुमार सिन्हा, बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, अखिलेश मेहता, रंजन कुमार, मृत्युंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Also- Kodarma Ghati Accident : आंध्र प्रदेश से मछली लेकर खगड़िया जा रहे ट्रक के पहिए फिसले, खाई में पलटा

Related Articles

Leave a Comment