
चाईबासा : महिला कॉलेज चाईबासा के बी.एड. विभाग में सत्र 2026-28 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए परिचय सह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद महिला कॉलेज चाईबासा के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह वरिष्ठ प्राध्यापक विकास मिश्रा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बी.एड. केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार शिक्षक बनने की तैयारी है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। विभाग द्वारा आयोजित होने वाले शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी बताया गया। साथ ही बी.एड. पाठ्यक्रम के लक्ष्य और उद्देश्यों से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस दौरान सभी नवागंतुक विद्यार्थियों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया और एक दूसरे से परिचित हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक माहौल से सहज रूप से जोड़ना था।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक प्रणाली, गतिविधियों और उद्देश्यों से जोड़ना और उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक माहौल से सहज रूप से जोड़ना था।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थित
मौके पर बी.एड. विभाग के विभागाध्यक्ष मोहम्मद मोबारक करीम हाशमी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. राजीव लोचन नामता, डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ. बबिता कुमारी, प्रीति देवगम, शीला समद, सितेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा सहित विभाग के सभी शिक्षक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे।

