Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा एल-4 एरिया दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के 77वें आयोजन का हुआ भूमिपूजन

Jamshedpur News : सिदगोड़ा एल-4 एरिया दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के 77वें आयोजन का हुआ भूमिपूजन

बंगाल के कारीगर बनाएंगे दक्षिण भारत के भव्य मंदिर की प्रतिकृति, आकर्षक विद्युत सज्जा रहेगी मुख्य आकर्षण

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सिदगोड़ा स्थित एल-4 एरिया सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के 77वें दुर्गा एवं काली पूजा आयोजन को लेकर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस वर्ष भी पुरानी कमिटी द्वारा ही पूजा का आयोजन किया जाएगा।

कमिटी के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पूजा कमिटी अपने आयोजन का 77वां वर्ष मना रही है। पूजा पंडाल का निर्माण बंगाल से आए कारीगरों द्वारा किया जाएगा। पंडाल में दक्षिण भारत के भव्य मंदिर की प्रतिकृति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और आस्था का केंद्र रहेगी। वहीं, आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा एवं काली के आशीर्वाद से इस वर्ष का आयोजन शहरवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आएगा। कमिटी की ओर से पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

भूमिपूजन के अवसर पर समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह, बिल्डर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह तथा समाजसेवी शिव शंकर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूजा कमिटी के महासचिव सुनील श्रीवास्तव, सुनील सिंह, सचिव विजय पाठक, विवेक ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, पिंकू करमाली, अमृत झा, रंजीत सिंह कल्लू, अजय सिंह, कुंदन सिंह, मनीष सिन्हा, रिशव श्रीवास्तव, प्रदीप सरकार, प्रशांत सिन्हा, निखिल कुमार, सौरभ, अभिजीत बोस, मिठ्ठू सहित पूजा कमिटी के सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment