Home » Potka News : कोवाली में अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, डीसी से कार्रवाई की मांग

Potka News : कोवाली में अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार पर सख्त हुए विधायक संजीव सरदार, डीसी से कार्रवाई की मांग

विधायक ने कहा कि अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार से क्षेत्र में अपराध बढ़ने तथा सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका है

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : कोवाली थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतों को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखा है। विधायक ने समाचार माध्यमों में लगातार सामने आ रही खबरों और ग्रामीणों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इन अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने कहा कि अवैध लॉटरी और नशे के कारोबार से क्षेत्र में अपराध बढ़ने तथा सामाजिक माहौल खराब होने की आशंका है। अफीम और चरस जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री का सबसे अधिक असर युवाओं और विद्यार्थियों पर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

इसके अलावा विधायक ने कोवाली थाना क्षेत्र से होने वाली अवैध बालू ढुलाई पर भी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने ओडिशा सीमा से सटे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी बढ़ाने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को भी भेजी गई है।

Read also – Chaibasa News : झींकपानी में आबकारी विभाग ने बोला धावा, चार अवैध महुआ शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

Related Articles

Leave a Comment