Home » Ranchi Crime News: पुलिस बाथरूम का दरवाजा देखती रही, चकमा देकर चोरी का आरोपी कस्टडी से फरार

Ranchi Crime News: पुलिस बाथरूम का दरवाजा देखती रही, चकमा देकर चोरी का आरोपी कस्टडी से फरार

by Kanchan Kumar
khel gaon thana
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के खेलगांव थाना पुलिस को चोरी का आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस बाथरूम का दरवाजा देखती रही और अंदर से आरोपी गायब हो गया। चोरी और साजिश के आरोप में 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर लाई थी। उसे कस्टडी में रखा गया था। लेकिन वह आसानी से निकल गया। घटना के बाद खेलगांव थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, हिरासत में रहने के दौरान मो. असफाक अंसारी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा खोला, लेकिन वह वहां नहीं मिला। आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया।

खेलगांव थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने शनिवार को बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। उसके फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Read Also:Ranchi News : रांची की युवती का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ने की चर्चा, इंटरपोल इनपुट के बाद जांच एजेंसियां सतर्क 

Related Articles

Leave a Comment