
Jamshedpur : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा साल 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अगस्त कर दी गई है। छात्र 7 अगस्त तक जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह चयन परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की पढ़ाई करेंगे। यह पढ़ाई सत्र 2027-28 के लिए होगी। इस चयन परीक्षा में वही विद्यार्थी भाग ले सकते हैं, जो वहां वर्तमान सत्र साल 2026-27 में कक्षा 5 में अध्यनरत हैं। छात्र-छात्राओं की जन्म तिथि 1 मई साल 2015 से 31 जुलाई साल 2017 के बीच होनी चाहिए।
यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय झींकपानी चाईबासा के प्रभारी प्राचार्य ने शनिवार को दी है।

