Home » Ranchi News : रांची की युवती का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ने की चर्चा, इंटरपोल इनपुट के बाद जांच एजेंसियां सतर्क

Ranchi News : रांची की युवती का नाम अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ने की चर्चा, इंटरपोल इनपुट के बाद जांच एजेंसियां सतर्क

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची की रहने वाली एक युवती प्रेरणा का नाम कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ने के बाद जांच एजेंसियों की रडार पर आ गया है। मॉस्को से मिले इंटरपोल इनपुट के आधार पर केंद्रीय और राज्य स्तर की एजेंसियों ने मामले की जांच तेज कर दी है। हालांकि अब तक किसी भी एजेंसी ने युवती की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों की मानें तो इंटरपोल द्वारा साझा की गई जानकारी में कुछ संदिग्ध लोगों का उल्लेख किया गया था, जिनमें प्रेरणा का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल के रास्ते भारत लौटी है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके संभावित ठिकानों, संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल में जुट गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलों को अलर्ट किया है। पुलिस विभिन्न जिलों में संभावित संपर्कों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भारत में कोई अन्य कनेक्शन तो नहीं है।

इस बीच सोशल मीडिया पर युवती को लेकर कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विभिन्न तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की किसी भी सरकारी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं का भी सत्यापन कर रही हैं और केवल प्रमाणित तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिलते हैं, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसियां मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

Read also – Dhanbad News : धनबाद में करोड़ों की अवैध लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो करोड़ तक के टिकट और हाईटेक मशीनें जब्त

Related Articles