Home » VB-G Ram-Ji : वीबी-जी राम-जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश, ई-केवाईसी पर विशेष जोर

VB-G Ram-Ji : वीबी-जी राम-जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश, ई-केवाईसी पर विशेष जोर

by Nikhil Kumar
VB-G-RaVB-G Ram-Jim
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में वीबी-जी राम-जी योजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने कार्य स्वीकृति (पीडी जेनरेशन), लाभुकों की ई-केवाईसी तथा पौधरोपण कार्यों के रखरखाव की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लाभुकों का समय पर पंजीकरण, शत-प्रतिशत ई-केवाईसी और पौधरोपण कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

बैठक में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय, नियमित मॉनिटरिंग तथा तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया गया। जिन जिलों में योजना की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां विशेष अभियान चलाकर तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में 4 और 5 अगस्त को रांची स्थित राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (एसआईआरडी) में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण के बाद सभी जिलों में पंचायत स्तर पर सम्मेलन और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को योजना की पूरी जानकारी मिल सके तथा पूरे राज्य में योजना का प्रभावी, पारदर्शी और एकरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Comment