Home » Jamshedpur News: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालु तैयार, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

Jamshedpur News: बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालु तैयार, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यह यात्रा लगातार 11वीं बार आयोजित की जा रही है। इस बार कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची और मानगो सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु इसमें भाग ले रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
baba dham yatra jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से सावन माह में आयोजित होने वाली नि:शुल्क कांवर यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष यात्रा में शामिल होने के लिए कुल 1000 शिवभक्तों ने पंजीयन कराया है। इनमें 543 महिलाएं और 457 पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु 9 अगस्त को कोच बस, छोटी गाड़ियों और ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे, जहां से वे पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जल यात्रा करेंगे।

साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि यह यात्रा लगातार 11वीं बार आयोजित की जा रही है। इस बार कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची और मानगो सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु इसमें भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल प्रत्येक कांवरिया की पहचान के लिए लाल रंग की टोपी और नीले रंग की गंजी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र भी दिया जाएगा, जिसके माध्यम से धर्मशालाओं और वाहनों में प्रवेश की सुविधा मिलेगी।

यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए सेवक बम रेडियम युक्त पोशाक पहनकर वॉकी-टॉकी के साथ साइकिल से कांवर पथ पर लगातार गश्त करेंगे और श्रद्धालुओं को निर्धारित पड़ाव तक पहुंचाने में सहायता करेंगे। चिकित्सा सुविधा के लिए डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयों के साथ एंबुलेंस भी पूरे जत्थे के साथ रहेगी।

विकास सिंह ने बताया कि कांवर पथ पर कुल आठ पड़ाव आरक्षित किए गए हैं, जहां भोजन, विश्राम, बिजली के लिए निजी जनरेटर तथा श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष झांकियों की प्रस्तुति के लिए छत्तीसगढ़ से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि लगभग 150 सेवक बम यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंच जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं की सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जा सकें।

देवघर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए इस वर्ष शिवगंगा के समीप स्थित होटल महामाया को पूरी तरह आरक्षित किया गया है। यहां जलार्पण के बाद श्रद्धालु विश्राम करेंगे और फिर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रेस वार्ता में काजल प्रसाद, राधा अग्रवाल, विद्या देवी, अंजनी देवी, ऊषा रानी दास, कमला देवी, सुमन सिन्हा, पायल कुमारी और चंदना बनर्जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Read also Jamshedpur MGM Hospital News: एमजीएम अस्पताल में तीमारदारों से मारपीट का आरोप, 8–10 होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Comment