Home » Indian Railways: श्रावणी मेला में रेल यात्रियों को एक और तोहफा,2 अगस्त से चलेगी गया-मधुपुर मेमू स्पेशल

Indian Railways: श्रावणी मेला में रेल यात्रियों को एक और तोहफा,2 अगस्त से चलेगी गया-मधुपुर मेमू स्पेशल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: श्रावणी मेले में सुल्तानगंज और बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने एक और बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को सुगम और आरामदायक सफर के लिए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच विशेष मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन सीमित समय के लिए रोजाना चलाई जाएगी।

कब से कब तक मिलेगी यह सुविधा

​गया से मधुपुर ट्रेन नं. 03654: यह मेमू स्पेशल 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। यह कुल 15 फेरे लगाएगी। गया जंक्शन से यह ट्रेन शाम 5:00 बजे रवाना होगी और तड़के रात 2:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी।
​मधुपुर से गया ट्रेन नं. 03653: वापसी में यह ट्रेन 3 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक हर रोज चलेगी। मधुपुर से इसका प्रस्थान रात 2:50 बजे होगा, जिसके बाद यह दोपहर 12:00 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।

जसीडीह और सिमुलतला में भी ठहराव

​कांवरियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखते हुए रेलवे ने आसनसोल रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों-जसीडीह और सिमुलतला पर इस ट्रेन के ठहराव का फैसला लिया है। बाबा धाम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जसीडीह सबसे अहम स्टेशन है, जहां इस ट्रेन के रुकने से भक्तों को बहुत सहूलियत मिलेगी। श्रावणी मेले की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए यह विशेष इंतजाम किया गया है।

Read Also: Delhi Deoghar Flight : श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, आज से फिर शुरू हुई दिल्ली-देवघर की फ्लाइट

Related Articles