Home » Chaibasa News : चाईबासा में बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत

Chaibasa News : चाईबासा में बाइक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत

परिवार में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में डिलियामार्चा बासाहातु गांव निवासी 26 वर्षीय चरण सोय की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात चरण सोय अपने बाइक से हाटगम्हरिया से अपने गांव वापस आ रहा था। रात करीब 12 बजे के आसपास मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाईपास सिकुरसाई के पास सड़क किनारे खड़े एक वाहन से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चरण गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात करीब 2.30 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों को फोन से मिली सूचना

घटना की जानकारी मृतक चरण सोय के मोबाइल से उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मातम का माहौल बन गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस दुर्घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

हाटगम्हरिया से वापस लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि चरण शुक्रवार को जरूरी काम से हाटगम्हरिया गया था। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बाईपास पर एक ट्रक खड़ा था और अंधेरे के कारण चरण उसे देख नहीं पाया, जिसकी वजह से सीधी टक्कर हो गई।

Read Also West Singhbhum News : सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, चक्रधरपुर-राउरकेला सड़क व आरओबी के लिए फिर उठाई मांग

Related Articles

Leave a Comment