Home » Chaibasa News : सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : मंत्री

Chaibasa News : सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : मंत्री

कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम समारोह का आयोजन, मईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन की राशि सीधे लाभुकों के खाते में ट्रांसफर।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय सभागार, चाईबासा में शुक्रवार को जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार (निबंधन रहित) तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा थे। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लें और आसपास के पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में मदद करें। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देना है। जिला प्रशासन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समय पर लाभ पहुंचाने का काम कर रहा है, जो सराहनीय है। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम कर लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

करोड़ों की राशि और परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं के तहत लाभुकों को लाभ दिया गया। मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के तहत जुलाई माह की सहायता राशि 1,72,749 महिलाओं के बैंक खाते में कुल ₹43,18,72,500 ट्रांसफर की गई। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत 1,34,037 लाभुकों के खाते में कुल ₹13,40,37,000 भेजे गए। छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लाभ भी दिए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभुकों, स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं के बीच कुल ₹2,26,72,54,500 की परिसंपत्तियां और वित्तीय सहायता बांटी गईं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

इसके बाद मंत्री और अन्य अतिथियों ने टीबी मुक्त अभियान, मलेरिया-डेंगू रोकथाम, विश्व स्तनपान सप्ताह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्कूली शिक्षा, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और जिला परिवहन सहित विभिन्न विभागों के जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजनाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचे।

मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

कार्यक्रम में मझगांव विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी, चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी अमित रेनू, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।

Read Also Chaibasa News : नाबालिग से दुष्कर्म व हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, 75 हजार जुर्माना

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles