
Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र के जिलिंगडुंगरी और डिमूडीह के बीच बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर रंजीत महतो नामक युवक की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। बाइक से एक व्यक्ति को टक्कर लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने रंजीत महतो को पीट- पीट कर मार डाला था। अब इस मामले में हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस सोमवार को मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मृतक की पत्नी और भाई के बयान लिए गए हैं।
हादसे के बाद रंजीत महतो नामक युवक मौके पर गंभीर रूप से घायल पाया गया था। एमजीएम अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में रंजीत महतो की पत्नी आरती महतो ने बोड़ाम थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
इस मामले में पुलिस ने भारती महतो के आवेदन पर प्रभात महतो और अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।
पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद सोमवार को आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। भारतीय महतो ने पुलिस को बताया कि उसके पति सब्जी बेचने भादूडीह गए थे। वह वह सब्जी बेचकर जमशेदपुर वापस आ रहे थे। तभी रास्ते में उसकी बाइक से किसी को टक्कर लग गई। इसके बाद वहां मौजूद तीन लोगों ने रंजीत महतो के साथ जमकर मारपीट की।
इसकी सूचना जब रंजीत महतो के भाई को मिली तो वह मौके पर गया। तब वहां मौजूद लोगों ने कहा कि वह रंजीत महतो की बाइक तब तक नहीं देंगे जब तक उन्हें इलाज का खर्च नहीं मिलेगा। इसके बाद रंजीत महतो को उसका भाई अपनी बाइक पर घर ले आया और घर से कार के जरिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। यहां रंजीत महतो को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। मृतक की पत्नी और भाई से पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली है। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
Read also – East Singhbhum Accident: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

