Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर की 16 छात्राओं को मिली APR नायर स्कॉलरशिप, पढ़ाई में मिलेगी मदद

Jamshedpur News : जमशेदपुर की 16 छात्राओं को मिली APR नायर स्कॉलरशिप, पढ़ाई में मिलेगी मदद

स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को पूरे साल स्कूल और ट्यूशन की फीस दी जाएगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
apj kalam highschool
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षाविद् एपीआर नायर की याद में ‘एपीआर नायर स्कॉलरशिप’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत 16 छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की गई। एपीजे कलाम हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के नामों की घोषणा की गई।

स्कॉलरशिप के तहत चयनित छात्राओं को पूरे साल स्कूल और ट्यूशन की फीस दी जाएगी। इसके अलावा किताब, कॉपी और अन्य पाठ्य सामग्री का खर्च भी इसी स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन किया जाएगा। इस पहल का मकसद जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में मदद करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है।

स्कॉलरशिप पाने वाली छात्राओं में फौकिया, रोशनी मिंज, लूसी गोप, आफरीन परवीन, सालेहा नाज, अनिता केरकेट्टा, अंजलि, रुबि परवीन, सोनी कुमारी, सोफी अंसारी, मिंटी मिंज, सीता सोरेन, रूही परवीन, समीना परवीन, रुख्सार खानम और युंगी हांसदा के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील, डॉ. ताहिर हुसैन, सोफी, ताहिर हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Read also East Singhbhum Murder: बोड़ाम में सड़क हादसे में नहीं मरा था युवक, पीट-पीट कर हुई थी हत्या

Related Articles

Leave a Comment