Home » Jamtara Bank Strike : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर बैंककर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल

Jamtara Bank Strike : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर बैंककर्मियों की एकदिवसीय हड़ताल

28 से 30 सितंबर तक फिर आंदोलन, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

by Rakesh Pandey
Jamtara Bank Strike
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड में जामताड़ा जिले के बैंक कर्मचारी शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंककर्मियों ने गांधी चौक स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों पर विरोध जताया। आंदोलन का नेतृत्व सौरभ कुमार राय ने किया।

बैंक यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने सरकार की एकतरफा और भेदभावपूर्ण पीएलआइ योजना को वापस लेने अथवा फिलहाल इसके लागू होने पर रोक लगाने की मांग की। बैंककर्मियों का कहना है कि योजना में किसी भी तरह के बदलाव का निर्णय यूनियनों के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद ही किया जाना चाहिए। इसके अलावा लंबे समय से लंबित अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग भी उठाई गई।

प्रदर्शन में प्रदीप चौधरी, धीरज क्रांति, दोलन दास, संजीत कुमार, नंदकिशोर बास्की, अमित कुमार दास, उमा कुमारी, कुंदन कुमार, विजय दास, चंचल प्रकाश, प्रकाश चंद्र राम, अमित कुमार और नेहा प्रकाश समेत बड़ी संख्या में बैंककर्मी शामिल हुए।

28 से 30 सितंबर तक फिर हड़ताल

बैंक यूनियनों ने मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। वहीं, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है।
बैंक कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसके तहत बैंककर्मी बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को अपनी मांगों और आंदोलन के उद्देश्य से भी अवगत कराएंगे।

Read Also- Dhanbad CMPFO Pension Fraud : सीएमपीएफओ धनबाद में 3.64 करोड़ का पेंशन फर्जीवाड़ा, चार कर्मचारी नामजद

Related Articles

Leave a Comment