Home » Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब में गणेश पूजा की तैयारी तेज

Jamshedpur News : छोटा गोविंदपुर न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब में गणेश पूजा की तैयारी तेज

2010 से लगातार हो रहा आयोजन, सुजल कुमार अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि होंगे मुख्य अतिथि

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गोविंदपुर स्थित श्री श्री गणेश पूजा समिति, न्यू स्टूडेंट बॉयज क्लब की ओर से इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। वर्ष 2010 में स्थापित समिति द्वारा लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति के सदस्यों में उत्साह है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष सुजल कुमार हैं। आयोजन को सफल बनाने में आशीष, हेमंत, सोनू, गुड्डू, विवेक, राजा, सन्नी, तपस, अनिमेष, आकाश, साहिल, अमन, गौरव, नीरज, सौरव, कृष्णा, जयंत, करण, सचिन, रौनक, साहिल और आयुष सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूजा समारोह में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। गोविंदपुर जनता मार्केट पुतुल मैदान में बने इस गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन कल रविवार को शाम में किया जाएगा।

कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सुनील सिंह और जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं से पूजा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने की अपील की गई है।

Related Articles