
Kandra: कांड्रा स्टेशन से चांडिल की ओर जाने वाली अप रेलवे लाइन पर झांझर पुल से पहले पोल संख्या 389/S11 के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार एक गुड्स ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी। । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद आवश्यक डायरी एंट्री कराई गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद कांड्रा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है
बताया गया कि अप लाइन के किनारे घटनास्थल काफी दुर्गम था। झाड़ियों और पथरीले रास्ते के कारण शव को सड़क तक लाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सावधानीपूर्वक शव को घटनास्थल से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आगे की जांच कर रही है।

