Home » Jamshedpur News : एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का राज्यव्यापी धरना, जमशेदपुर में संजीव सरदार ने संभाला नेतृत्व

Jamshedpur News : एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का राज्यव्यापी धरना, जमशेदपुर में संजीव सरदार ने संभाला नेतृत्व

जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर जेएमएम धरना प्रदर्शन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : केंद्र सरकार के प्रस्तावित एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को राज्यभर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधेयक वापस लेने की मांग उठाई।

जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एमएमडीआर संशोधन विधेयक का विरोध किया। धरना को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन विधेयक झारखंड के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े अधिकारों के सवाल पर झामुमो समझौता नहीं करेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार से संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जब तक विधेयक वापस नहीं लिया जाता, तब तक पार्टी का विरोध जारी रहेगा। झामुमो नेताओं ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन का मुद्दा राज्य के खनिज संसाधनों और जनता के अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।

Read also Jamshedpur News : दुर्गा पूजा से पहले JNAC ने कसी कमर, विसर्जन घाटों पर CCTV और बैरिकेडिंग के निर्देश

Related Articles

Leave a Comment