Home » Khunti Crime News: खूंटी पुलिस ने लेवी वसूलने निकला PLFI उग्रवादी को दबोचा, हथियार बरामद

Khunti Crime News: खूंटी पुलिस ने लेवी वसूलने निकला PLFI उग्रवादी को दबोचा, हथियार बरामद

by Kanchan Kumar
arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​खूंटी : जिले में उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े सक्रिय सदस्य बजेंद्र महतो को दबोच लिया। आरोपी जरियागढ़ थाना क्षेत्र के निधिया गांव का रहने वाला है। वह इलाके में कारोबारियों और ठेकेदारों से लेवी वसूलने की नीयत से हथियार लेकर घूम रहा था।

​पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया इलाके में एक उग्रवादी हथियार का भय दिखा लेवी की मांग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोंटागेर से गरई जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की और छापेमारी कर बजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल में मिला जंगी ऐप

​तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक स्मार्टफोन जब्त किया है। सबसे चौंकाने वाला खुलासा आरोपी के मोबाइल की जांच से हुआ, जिसमें ‘जंगी ऐप’ इंस्टॉल पाया गया।

एसपी के अनुसार, पीएलएफआई उग्रवादी पुलिस की पकड़ से बचने और गुप्त रूप से रंगदारी की रकम मांगने के लिए इस विशेष ऐप का इस्तेमाल करते रहे हैं।

​एसपी ऋषभ गर्ग ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी व्यापारी, ठेकेदार या आम नागरिक से लेवी मांगने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। उग्रवादी गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस सफल छापेमारी अभियान में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार, एएसआई अशोक कुमार महतो और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल रहे।

Read Also: ​Ranchi High Court: त्योहारों के मौसम में बड़ी राहत, बिरसा चौक बाईपास पर बुलडोजर कार्रवाई पर ब्रेक, मिला 31 दिसंबर तक का समय

Related Articles

Leave a Comment