Home » Jamshedpur News : पिकल बॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर के छात्र ने हासिल किया दूसरा स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Jamshedpur News : पिकल बॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर के छात्र ने हासिल किया दूसरा स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

इस उपलब्धि से अय्यान के परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी है। इससे पहले भी अय्यान सिद्दीकी जमशेदपुर स्तर के लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur sports
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : रांची में आयोजित पांचवीं झारखंड राज्य स्तरीय पिकल बॉल चैंपियनशिप में जमशेदपुर के मुहम्मद अय्यान सिद्दीकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से शहर का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ है।

मुहम्मद अय्यान सिद्दीकी, आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमिटी सदस्य, पश्चिम उत्तर प्रदेश के आब्जर्वर और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा के पुत्र हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अय्यान सिद्दीकी का चयन कोचीन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

इस उपलब्धि से अय्यान के परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी है। इससे पहले भी अय्यान सिद्दीकी जमशेदपुर स्तर के लॉन टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं। लगातार दो खेलों में बेहतर प्रदर्शन से उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है।

अय्यान की उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Read also Jugsalai News : जुगसलाई : युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

Related Articles

Leave a Comment