Home » Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन

Ghatshila News : सोना देवी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर भव्य आयोजन

Ghatshila News : “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” थीम पर विद्यार्थियों ने दिया स्वास्थ्य-जागरूकता, जनसेवा, शोध एवं नवाचार का संदेश

by The Photon News Desk
Ghatshila Sona Devi University World Pharmacist Day Event 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में शैक्षणिक, जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Empowering Pharmacists for a Healthier Future” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की सामाजिक एवं व्यावसायिक जिम्मेदारियों से अवगत कराना तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुआ, कुलसचिव डॉ. नीत नैना, स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य, मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल मार्डी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीएचसी केंदाडीह, विशेष अतिथि जितेंद्र सिंह देव, BTT Trainer, सीएचसी केंदाडीह, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ बी.फार्मा पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थी संदीप सिंह देव के स्वागत एवं कार्यक्रम परिचय से हुआ। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल मार्डी को कुलाधिपति प्रभाकर सिंह तथा विशेष अतिथि जितेंद्र सिंह देव को कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुआ ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फार्मेसी एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर PPT Presentation, लघु नाटिका, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मौसमी महतो ने “सिन्हा जी” नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं संदीप सिंह देव ने फार्मासिस्ट की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर PPT Presentation दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने Pharmacy Oath लेकर अपने पेशे के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं सेवा-भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य सुधांशु शांडिल्य ने कहा कि फार्मेसी केवल दवाओं के निर्माण एवं वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा जिम्मेदार क्षेत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर अध्ययन, शोध, प्रयोगात्मक ज्ञान एवं कौशल विकास पर ध्यान देने तथा मानवता, नैतिकता, अनुशासन और सेवा-भावना को अपने पेशे का आधार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शारदा रानी ने गीत प्रस्तुत किया। पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने क्षय रोग (TB) पर लघु नाटिका के माध्यम से लक्षण, सावधानियों एवं समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित किया। सातवें सेमेस्टर की छात्रा रिया परिछा ने Antimicrobial Resistance पर PPT Presentation दिया। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने Generic Medicine पर लघु नाटिका प्रस्तुत की, जबकि मोहान यादव ने PPT Presentation और अंशु कुमारी ने वक्तव्य प्रस्तुत किया।

विशेष अतिथि जितेंद्र सिंह देव ने स्वास्थ्य सेवा में सेवा-भावना, अनुशासन और व्यवहार-कुशलता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा फार्मासिस्ट ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य-जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. सुंदर लाल मार्डी ने कहा कि प्रभावी स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों के साथ फार्मासिस्टों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में रोग-निवारण, दवा संबंधी जानकारी और स्वस्थ जीवनशैली के प्रचार-प्रसार में फार्मेसी विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने Drug Abuse पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर की छात्रा बालेस्वरी मंडी ने “गड़बड़ समाचार” विषय पर प्रस्तुति दी। तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के “Agomoni” समूह नृत्य ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से सभागार में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

Read Also: Ghatshila Rain : जलस्तर बढ़ने के कारण डैम के आठ फाटक खोले गए, लोगों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील

Related Articles