Home » Chaibasa News : चाईबासा में प्रोजेक्ट जागृति के तहत लगेगा निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर: गुदड़ी और टोंटो के दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ, जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ 

Chaibasa News : चाईबासा में प्रोजेक्ट जागृति के तहत लगेगा निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर: गुदड़ी और टोंटो के दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा लाभ, जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ 

जिला प्रशासन ने आसपास के सभी प्रखंड अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि सभी लोग अपने क्षेत्रों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें जिससे कि लाभार्थी इस निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर का लाभ उठा सकें।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वावधान में संचालित ‘प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड गुदड़ी और टोंटो में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष निःशुल्क सहायक उपकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पहल भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) के सहयोग से संपन्न होगी।

शिविर की तिथियां और स्थल

गुदड़ी प्रखंड : 5 एवं 6 अक्टूबर 2026

टोंटो प्रखंड : 7 एवं 8 अक्टूबर 2026

उपलब्ध कराए जाने वाले उपकरण

शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को शारीरिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना है। पात्र लाभार्थियों को जांच के उपरांत निम्नलिखित उपकरण निःशुल्क दिए जाएंगे।

: व्हीलचेयर एवं ट्राइसाइकिल

: श्रवण यंत्र (हियरिंग एड)

: बैसाखी, वॉकर और छड़ी

: अन्य आवश्यक सहायक साधन

पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज

लाभार्थियों को शिविर स्थल पर पंजीकरण और पात्रता सत्यापन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

• आधार कार्ड

• राशन कार्ड

• दो पासपोर्ट साइज फोटो

जिला प्रशासन ने आसपास के सभी प्रखंड अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकें।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, मारवाड़ी युवा मंच ने रचा सांस्कृतिक समागम

Related Articles

Leave a Comment