Home » Ranchi-Hyderabad Flight: विमान यात्रा में सुरक्षा पर सवाल, विधायक के पीए के बैग से 50 हजार रुपये गायब

Ranchi-Hyderabad Flight: विमान यात्रा में सुरक्षा पर सवाल, विधायक के पीए के बैग से 50 हजार रुपये गायब

रांची से हैदराबाद की इंडिगो फ्लाइट में कर रहे थे सफर; शिकायत के बावजूद अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच अटकी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची :​हवाई सफर को सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन झारखंड के एक विधायक के निजी सहायक के साथ हुई घटना ने यहां भी सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है। शिकारीपाड़ा से झामुमो विधायक आलोक सोरेन के पीए रजनीश कुमार के लगेज से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और न ही एयरलाइंस की तरफ से कोई ठोस जवाब मिला है।

मामला 3 अक्टूबर का है। रजनीश कुमार झारखंड विधानसभा की गैर-सरकारी संकल्प समिति के साथ आधिकारिक अध्ययन दौरे पर जा रहे थे। उन्होंने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-398 पकड़ी थी। हैदराबाद पहुंचने पर जब उन्होंने अपना चेक-इन बैग कलेक्ट किया, तो उनके होश उड़ गए। बैग का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे 50 हजार रुपये गायब थे।

​शिकायत के बावजूद चक्कर काट रहे पीड़ित

घटना के तुरंत बाद रजनीश कुमार ने हैदराबाद एयरपोर्ट पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनका आवेदन ले तो लिया, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बजाय पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एयर इंडिया और इंडिगो को ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। रजनीश ने तुरंत दोनों एयरलाइंस को ईमेल भी भेजा, लेकिन अब तक उन्हें वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।

सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पर भी सवाल

इस पूरी घटना ने एयरपोर्ट और एयरलाइंस की सुरक्षा प्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कड़े सुरक्षा घेरे और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच बैग का ताला कब और कहां तोड़ा गया? क्या यह घटना रांची एयरपोर्ट पर हुई या फिर हैदराबाद उतरने के बाद? यात्रियों के कीमती सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? फिलहाल, पीड़ित न्याय और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

Read Also: JSSC- CGL परीक्षा धांधली में अभय तिवारी समेत तीन की जमानत याचिका खारिज, 100 से ज्यादा अभ्यर्थी CID के रडार पर 

 

 

Related Articles

Leave a Comment