Home » Ranchi Patna Highway : रांची-पटना मार्ग पर रात में साफ दिखेगी सड़क की सीमा, रोड स्टड्स लगाने का काम जारी

Ranchi Patna Highway : रांची-पटना मार्ग पर रात में साफ दिखेगी सड़क की सीमा, रोड स्टड्स लगाने का काम जारी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची-पटना मुख्य मार्ग पर रात के समय वाहन चालकों को सड़क की सीमा और दिशा पहचानने में अब आसानी होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू), रांची की ओर से मार्ग पर रोड स्टड्स लगाने के साथ एज लाइन मार्किंग और कर्ब पेंटिंग का काम कराया जा रहा है। इसका सीधा फायदा रात और कम दृश्यता के दौरान सफर करने वाले वाहन चालकों को मिलेगा।
रोड स्टड्स सड़क की दिशा और किनारों को रात में स्पष्ट करने में मदद करेंगे। वहीं, एज लाइन मार्किंग से सड़क की बाहरी सीमा आसानी से दिखाई देगी। कर्ब पेंटिंग से भी सड़क के किनारे स्पष्ट नजर आएंगे। एनएचएआई के अनुसार, इन कार्यों से वाहन चालकों को मार्ग पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने में मदद मिलेगी।
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी संतोष कुमार आर्य के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। पीआईयू रांची के परियोजना निदेशक अमित रौशन के अनुसार, खासकर रात और कम दृश्यता वाली परिस्थितियों में रोड स्टड्स व मार्किंग से वाहन चालकों को बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। एनएचएआई ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment