Home » Jamshedpur Crime : सोनारी के पिंक सैलून के मालिक पर लाखों की ठगी का आरोप, एफआईआर के बाद जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : सोनारी के पिंक सैलून के मालिक पर लाखों की ठगी का आरोप, एफआईआर के बाद जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के सोनारी बाजार स्थित पिंक सैलून के मालिक सन्नी अरोड़ा और उनकी पत्नी पूनम अरोड़ा पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपों की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सन्नी अरोड़ा और उनकी पत्नी ने निवेश के नाम पर अलग-अलग लोगों से रकम ली थी। किसी व्यक्ति से 16 लाख रुपये तो किसी से 17 लाख रुपये लिए जाने का आरोप है। वहीं, एक व्यक्ति ने करीब 36 लाख रुपये दिए थे। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उन्हें निवेश की गई रकम पर मुनाफे के रूप में मोटी रकम देने का भरोसा दिलाया गया था। कुल रकम लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

लोगों के मुताबिक करीब दो वर्षों तक उन्हें न तो वादा किया गया मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। इसके बाद निवेश करने वाले लोगों को शक हुआ और उन्होंने सन्नी अरोड़ा से संपर्क किया। आरोप है कि सन्नी अरोड़ा ने रुपये वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में वह शहर छोड़कर चले गए।

इसके बाद शिकायतकर्ता उनकी पत्नी पूनम अरोड़ा के पास पहुंचे। आरोप है कि पूनम अरोड़ा ने भी रकम वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद पीड़ितों ने सुनहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कुल कितने लोगों से कितनी रकम ली गई और निवेश के नाम पर रकम लेने के पीछे पूरा मामला क्या है।

Read Also- Ranchi Patna Highway : रांची-पटना मार्ग पर रात में साफ दिखेगी सड़क की सीमा, रोड स्टड्स लगाने का काम जारी

Related Articles

Leave a Comment