Home » Jamshedpur News : टाटा स्टील के अंतर-महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता सम्मानित

Jamshedpur News : टाटा स्टील के अंतर-महाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता सम्मानित

खेल युवाओं को डिजिटल स्क्रीन से दूर रखने और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में निभाते हैं अहम भूमिका : डी.बी. सुंदर रामम

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील की ओर से आयोजित अंतरमहाविद्यालयीन खेल प्रतियोगिता के पहले संस्करण का समापन समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में सात संस्थानों के खिलाड़ियों ने छह खेलों में दो दिनों तक हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ विभिन्न खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सर्विसेज डी.बी. सुंदर रामम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रमुख राजेश राजन और स्पोर्ट्स एवं अकादमी के प्रमुख अमित मोडक भी मौजूद थे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी.बी. सुंदर रामम ने कहा कि सात संस्थानों, छह खेलों और दो दिनों तक चली प्रतिस्पर्धा के साथ इस प्रतियोगिता के पहले संस्करण ने एक नया मानक स्थापित किया है। उन्होंने सभी कॉलेजों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में खेल युवाओं को मोबाइल और अन्य डिजिटल स्क्रीन से दूर रखकर सक्रिय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के विकास में भी अहम योगदान देते हैं।

Related Articles

Leave a Comment