Home » Ghatshila Bar Association Election LIVE: घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव: 85% मतदान पूरा, 12 पदों के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में

Ghatshila Bar Association Election LIVE: घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव: 85% मतदान पूरा, 12 पदों के लिए 33 प्रत्याशी मैदान में

चुनाव में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान हो रहा है। अधिवक्ता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं और दोपहर तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था

by The Photon News Desk
Ghatshila Bar Association Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला:  घाटशिला अनुमंडल बार एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर बार भवन में गुरुवार को सुबह से ही सदस्यों ने वोट डालने शुरू कर दिए। कुल 12 पदों के लिए 33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि 171 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और विधि-विधान के साथ संपन्न कराई जा रही है।

बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहा मतदान

घाटशिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। दोपहर तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह

मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि शाम 5:30 बजे मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

किस पद के लिए कौन-कौन हैं उम्मीदवार

अध्यक्ष पद : दशरथ महतो, राकेश कुमार शर्मा, जमुना दास पटेल, किरिटी गुहा, भोलानाथ मिश्रा

उपाध्यक्ष पद : विष्णु पांडा, दुखु सोरेन, सुप्रिति अधिकारी, ज्योतिमय पाल

महासचिव पद: विश्वनाथ डे, मनोज त्रिपाठी, रामा प्रसाद मुखर्जी

पुस्तकालय महासचिव पद : प्रबीर कुमार भकत, राम चंद्र हांसदा, मानस कुमार दास

सहायक सचिव पद : विश्वनाथ महतो, कन्हाई लाल मार्डी

कोषाध्यक्ष (महिला आरक्षित) पद : दीप्ती सिंह, दीप्ति दास, मुनमुन नंदा दास

सहायक कोषाध्यक्ष पद : कृष्णा राउत, सुनीत कुमार, तिमिर कुमार पाल

कार्यकरिणी सदस्य पद : अनिब्रत घोष, विश्वनाथ पातर, चुनाराम मांझी, हीरक महंथी, ज्योतिमय दास, प्रभाकर हेंब्रम, सुनाराम मांझी

कार्यकरिणी सदस्य (महिला आरक्षित) पद : बेलमुनी हांसदा, मलाबती सोरेन, सुप्रिया रानी सतपति।

Read ALso- Jharkhand Mining Royalty: झारखंड सरकार की बंपर कमाई; रॉयल्टी से भी आगे निकला सेस, छह महीने में खजाने में आए 13 हजार करोड़ से ज्यादा

Related Articles

Leave a Comment