Home » Jamshedpur News : टेल्को चित्रगुप्त समिति, सबुज कल्याण संघ की ओर से दशहरा विसर्जन पर सेवा शिविर आयोजित

Jamshedpur News : टेल्को चित्रगुप्त समिति, सबुज कल्याण संघ की ओर से दशहरा विसर्जन पर सेवा शिविर आयोजित

लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे समिति के सदस्य, सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से दशहरा विसर्जन के शुभ अवसर पर बुधवार, 21 अक्टूबर को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से विसर्जन में शामिल श्रद्धालुओं को सेवा एवं सहयोग प्रदान करने के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

समिति के पदाधिकारियों एवं चित्रांश परिवार के सदस्यों ने शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और महामंत्री राजीव शरण के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में संरक्षक कल्याणी शरण, संरक्षक अरविंद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा,  सीवी प्रसाद , एनके करण समेत चित्रांश परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा।

समिति की ओर से चित्रांश परिवार सहित क्षेत्र के सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई थी।

समिति के इस प्रयास का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के दौरान सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। सेवा शिविर के माध्यम से सबुज कल्याण संघ, टेल्को की ओर से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा आपसी सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Comment