Home » Gumla News : गुमला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की योजना बनाते तीन युवक गिरफ्तार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Gumla News : गुमला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की योजना बनाते तीन युवक गिरफ्तार, 18.57 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे के सामान की सप्लाई कहां से होती थी। इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

by Rakesh Pandey
jamshedpur -brown- sugar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : एक ओर जहां नशे का कारोबार रुक नहीं रहा है तो दूसरी ओर पुलिस भी नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुमला पुलिस ने अवैध नशापान और खरीद बिक्री के खिलाफ रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ एक स्कूटी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पीयूष केरकेट्टा, अनमोल वाडा और कोसमॉस एक्का हैं। इनमें पीयूष कोरामबी, अनमोल पोकारो और कॉसमॉस रामपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी से पूछताछ कर उनके नेटवर्क को खंगाल रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस के पास गुप्त सूचना आई कि थी कि करंज मोड़ सोसो के पास नशीले पादार्थ का खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की योजना तैयार की। पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी दौरान वहां मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

नशा बेचने में स्कूटी का करते थे इस्तेमाल

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि इन तीनों के पास से 18.57 ग्राम ब्राउन शुगर और एक स्कूटी भी बरामद की गई है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि ये लोग इस काम के लिए उसी स्कूटी का इस्तेमाल किए थे जिसे पुलिस ने बरामद किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे के सामान की सप्लाई कहां से होती थी। इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस कारोबार में किसी बड़े संगठित गिरोह या नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

Read Also- Palamu News : जेटेट परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस जवान की SLR राइफल हो गई गायब, सोफे के नीचे से बरामदगी के बाद निलंबन की कार्रवाई शुरू

Related Articles

Leave a Comment