Home » Chaibasa News : प्राकृतिक आपदा एवं विभिन्न दुर्घटनाओं से प्रभावित 175 पीड़ित को 31.66 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान की स्वीकृति

Chaibasa News : प्राकृतिक आपदा एवं विभिन्न दुर्घटनाओं से प्रभावित 175 पीड़ित को 31.66 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान की स्वीकृति

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न आपदा एवं दुर्घटना से संबंधित मामलों पर हुई विस्तृत समीक्षा, सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला आपदा प्रबंधन समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, जिला सामान्य शाखा के उपसमाहर्ता गौतम कुमार और नजारत उपसमाहर्ता कुमार हर्ष समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य फोकस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आपदाओं और अचानक हुई दुर्घटनाओं से प्रभावित परिवारों को वित्तीय संबल प्रदान करना था। समिति के समक्ष सड़क हादसों, सांप काटने की घटनाओं, भारी मानसूनी बारिश, चक्रवाती हवाओं, ओलावृष्टि से हुए मकानों के नुकसान तथा आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों के प्रकरणों को समीक्षा के लिए प्रस्तुत किया गया।

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कुल 175 आश्रितों एवं प्रभावित आवेदकों के लिए 31 लाख 66 हजार रुपये के अनुग्रह अनुदान के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी। इस आर्थिक सहायता से संकट के दौर से गुजर रहे परिवारों को संबल मिलने की पूरी संभावना है।

बैठक को संबोधित करते हुए डीसी मनीष कुमार ने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक या आकस्मिक आपदा के पीड़ितों की त्वरित सहायता करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वीकृत सभी मामलों में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए और तय सीमा के भीतर अनुदान राशि का वितरण सुनिश्चित हो। इसके साथ ही, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और हर वास्तविक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बूचड़खाने ले जाए जा रहे 61 मवेशी मुक्त, तस्करी की साजिश नाकाम

Related Articles

Leave a Comment