Home » Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बूचड़खाने ले जाए जा रहे 61 मवेशी मुक्त, तस्करी की साजिश नाकाम

Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से बूचड़खाने ले जाए जा रहे 61 मवेशी मुक्त, तस्करी की साजिश नाकाम

ओडिशा से लाकर चाईबासा स्थित बूचड़खाने ले जाए जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर भेजा गौशाला। 

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने ओडिशा से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 61 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता हासिल की है। सतर्क नागरिकों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पशु तस्करी का यह बड़ा मामला नाकाम हो गया। सभी बरामद मवेशियों को सुरक्षित चाईबासा स्थित गौशाला भेज दिया गया है।

अंधेरे में संदिग्ध गतिविधि से हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार घटना 2 नवंबर की देर रात की है। ग्रामीण ने जब चाईबासा से झींकपानी लौट रहे थे, तभी सिंहपोखरिया के समीप अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों के रास्ते मवेशियों को ले जाते कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। शंका होने पर जब उनसे पूछताछ की गई, तो यह बात सामने आई कि इन सभी 61 मवेशियों को ओडिशा से लाकर चाईबासा स्थित बूचड़खाने में ले जाया जा रहा था।

एसपी के निर्देश पर बनी टीम, 11:30 बजे हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजसेवी ने तुरंत पुलिस अधीक्षक एसपी अमित रेणु को फोन पर स्थिति की जानकारी दी। एसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्करों का लगातार पीछा किया और उनकी पल-पल की लोकेशन पुलिस के साथ साझा की। सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने सभी 61 मवेशियों को सकुशल अपने कब्जे में ले लिया।

गौशाला भेजे गए मवेशी, आगे की जांच जारी

कार्रवाई के पश्चात सभी मवेशियों को चाईबासा की गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस अवैध पशु तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read Also Chaibasa News : लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी : गीता कोड़ा

Related Articles

Leave a Comment