Home » 440MP Camera Sensor: अब मचेगा धमाल, ये कंपनी स्मार्टफोन में पेश करने वाली है 440MP वाला कैमरा सेंसर

440MP Camera Sensor: अब मचेगा धमाल, ये कंपनी स्मार्टफोन में पेश करने वाली है 440MP वाला कैमरा सेंसर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क: जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदने की बात होती है तो उसमें यूजर्स सबसे पहले जो फीचर चेक करते हैं वह है कैमरा। कॉलिंग के साथ-साथ स्मार्टफोन ने लोगों के फोटोग्राफी के शौक को भी एक नया आयाम दिया है। जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है वे एक बेहतर कैमरा वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन के कैमरे में इंट्रेस्ट रखते हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। अभी तक आपने स्मार्टफोन में 200 MP पिक्सल वाला कैमरा देखा था लेकिन अब जल्द ही आपको फोन में 440MP (440MP Camera Sensor) सेंसर वाला कैमरा मिल सकता है।

स्मार्टफोन में बेहतर कैमरे की सुविधा देने की मची होड़

सभी मोबाइल फोन कंपनियां इन दिनों अपने बेस्ट कैमरा वाले स्मार्टफोन पेश करने पर काम कर रही है। अभी तक बाजार में 200 एमपी कैमरा वाला फोन बाजार में आ चुका है। सैमसंग, इंफिनिक्स, रियलमी सहित अन्य ब्रांड ने अपने 200 एमपी कैमरा वाले फोन पेश कर कर चुकी हैं। अब, खबर है कि मार्केट में 440 एमपी कैमरा (440MP Camera Sensor) वाला स्मार्टफोन आने वाला है।

READ ALSO : भारत के UPI से मोहित होने लगी दुनिया, इस पेमेंट सिस्टम को अपनाना चाह रहे कई और देश, जानें जर्मनी ने क्या कहा?

3 बड़े सेंसर पर काम कर रहा सैमसंग (440MP Camera Sensor)

रिपोर्टों से पता चलता है कि टेक दिग्गज एक नहीं, बल्कि तीन अत्याधुनिक कैमरा सेंसर पर काम कर रहा है, जिसमें एक आश्चर्यजनक 440MP वैरिएंट भी शामिल है। यह 2024 में संभावित रिलीज के लिए तैयार है। स्मार्टफोन निर्माताओं के बीच कैमरा दौड़ तीव्र रही है, और सैमसंग अपने हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा सेंसर के साथ सबसे आगे रहा है।

Related Articles