जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सावन महीने के अंतिम दिन सिदगोड़ा स्थित टाऊन हॉल परिसर में अपने विधायक निधि से निर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह स्वीमिंग पूल यहाँ के नागरिकों को समर्पित है।
विधायक सरयू राय ने सिदगोड़ा टाऊन हॉल परिसर में स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन
12 वर्ष उम्र तक के बच्चे यहाँ न्यूनतम शुल्क देकर तैराकी सीखेंगे और जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे। इसके लिए अभिभावकों को यहाँ अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यहाँ तैराकी सीखने आने वाले बच्चों के लिए क्लॉथ चैंजिंग रूम तथा कपड़े रखने का दराज भी बनाया गया है।
स्वीमिंग पूल को बेहतर ढंग से संचालित करने और रखरखाव में जो भी लागत आएगा बच्चों से सिर्फ वही फीस के रूप में लिया जाएगा। इसकी जानकारी विधायक सरयू राय ने उद्घाटन के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर से स्वीमिंग पूल के लिए रेजिस्ट्रेशन प्रारम्भ होगा जो 15 सितंबर तक चलेगा।

16 सितंबर से तैराकी सिखाने का बैच शुरू होगा। यहाँ अनुभवी कोच के द्वारा यहाँ तैराकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह स्वीमिंग पूल पहला ऐसा पूल होगा जिसे सरकारी संस्थान द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही अंतराष्ट्रीय स्तर हाल्फ ओलंपिक साईज का स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि टाऊन हाॅल से लेकर सूर्य मंदिर यह पूरी तरह से राज्य सरकार की संपत्ति है। राज्य सरकार ने इसे अपने कब्जे में लेकर परिसर का जिम्मा जिला के उपायुक्त को दिया है। जिसे जमशेदपुर अक्षेस इसका पूरा प्रबंधन कर रहा है। विधायक ने कहा कि शंख मैदान के बगल में एक कबड्डी कोर्ट और एक वाॅलीबाॅल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा।

टाऊन हाॅल के बगल में बास्केटबाॅल कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है जहाँ नौजवान और लड़कियाँ अभ्यास कर सकेंगे।इस अवसर अवसर पर जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार प्रशिक्षु विशेष पदाधिकारी संतोषी मुर्मू, सहायक अभियंता संजय कुमार, कनीय अभियंता नीतेश कुमार, भाजमो के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, संजीव आचार्य, मंजु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, पी विजय कुमार, विजय नारायण आदि उपस्थित थे।

READ ALSO : संताल का बेटा ही कर रहा संथालों को लूटने का काम : जयराम महतो


