Home » Patna Crime: रंजिश में बंदूकों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन की मौके पर ही हो गई मौत

Patna Crime: रंजिश में बंदूकों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन की मौके पर ही हो गई मौत

by Rakesh Pandey
Youth Shot Dead Sonari IN Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना। Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सुरगा पर गांव में बीती रात मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए तुरन्त फतुहा पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज को लेकर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

 रंजिश में बंदूकों से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतकों की पहचान सुरगा पर गांव निवासी 50 वर्षीय जय सिंह, 40 वर्षीय शैलेश कुमार और 35 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय युवक मिंटूस कुमार के रूप में की गई है।

विवाद ने लिया गोलीबारी और मारपीट का रूप

एक जानकारी यह मिल रही है कि दूध की बकाया राशि मांगने को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के जय सिंह और शैलेश कुमार की मौत हो गई। वहीं गोलीबारी में दूसरे पक्ष के प्रदीप कुमार की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं मिंटूस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है की गांव के जय सिंह का प्रदीप कुमार के साथ जमीन का विवाद चल रहा था, और जमीनी विवाद के क्रम में ही दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए,और देखते ही देखते मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दोनों पक्षों ने बताई विवाद की अलग-अलग वजह

मृतक प्रदीप कुमार के भाई हर्षदीप कुमार ने जहां दूध का बकाया राशि मांगे जाने पर दूसरे पक्ष द्वारा गोली चलाये जाने बात पुलिस के समक्ष बताई है। वहीं मृतक जय सिंह की भावज कुंती देवी ने जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी होने की बात कही है। घटनास्थल पर मौजूद फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है।

डीएसपी ने गोलीबारी में संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भी आश्वासन दिलाया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। घटना के बाद से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद गांव में तनाव है। विवाद के बढ़ने व किसी तरह की अनहोनी की आशंका से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

READ ALSO : नागपुर में ब्लैकमेल से परेशान शादीशुदा युवक ने फेसबुक लाइव होकर लगा दी नदी में छलांग

Related Articles