Home » Adityapur Goods Train Accident : आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दो मालगाड़ियों में टक्कर, बड़ा हादसा टला

Adityapur Goods Train Accident : आदित्यपुर रेलवे यार्ड में दो मालगाड़ियों में टक्कर, बड़ा हादसा टला

by Anand Mishra
Adityapur Goods Train Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur/Adityapur (Jharkhand) : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में बुधवार की सुबह आदित्यपुर रेलवे यार्ड के पास रेल दुर्घटना हुई। हालांकि, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।

यार्ड की दीवार तोड़ते हुए खड़ी मालगाड़ी को मारी से टक्कर

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:45 बजे स्थानीय शर्मा बस्ती की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अनियंत्रित होकर यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। जोरदार टक्कर के कारण दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल की संभावना

हादसे के वक्त यार्ड में कई कर्मी काम कर रहे थे, लेकिन सभी समय रहते सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस मालगाड़ी ने टक्कर मारी, वह बिना इंजन के ढलान पर तेजी से दौड़ती हुई आई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा तकनीकी खराबी या ब्रेक फेल होने के कारण हुआ होगा।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है तथा रेलवे लाइन को जल्द बहाल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

Read Also: Lohardaga RPF Checking : लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने चलाया सघन जांच अभियान

Related Articles