Home » Jharkhand Ramzan : अलविदा जुमा को मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अल्लाह की बारगाह में किया सजदा, जानें किस दिन पड़ेगी ईद

Jharkhand Ramzan : अलविदा जुमा को मस्जिदों में उमड़े नमाजी, अल्लाह की बारगाह में किया सजदा, जानें किस दिन पड़ेगी ईद

शहर की सभी मस्जिदें नमाजियों से छलक रही थीं। हर तरफ, नए कपड़े पहने नमाजी मस्जिदों में दुनिया में अमन व शांति की दुआ के लिए जुटे थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
ramzan jamshedpur juma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में रमजान के महीने के आखिरी जुमा की नमाज शुक्रवार को सभी मस्जिदों में अदा की गई। अगर, 29 तारीख को ईद का चांद नजर आ जाता है तो आज का जुमा अलविदा जुमा हो जाएगा। लेकिन, अगर ईद का चांद 30 तारीख का होगा तो फिर 29 रमजान को आने वाले शुक्रवार को अलविदा जुमा पढ़ा जाएगा। आज के जुमा को अलविदा जुमा समझ कर नमाज अदा की गई है। शहर की सभी मस्जिदें नमाजियों से छलक रही थीं। हर तरफ, नए कपड़े पहने नमाजी मस्जिदों में दुनिया में अमन व शांति की दुआ के लिए जुटे थे।

अलविदा जुमा की नमाज शहर की साकची जामा मस्जिद, गौशाला मस्जिद, आमबगान मस्जिद, धतकीडीह की बड़ी मस्जिद, मक्का मस्जिद, मानगो की बारी मस्जिद, बारी मोहल्ला की मस्जिद, शिया जामा मस्जिद, इमाम हुसैनी मस्जिद आदि के अलावा जुगसलाई की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज पढ़ी गई। सुबह से ही लोग अलविदा जुमा की तैयारी में जुट गए थे। 12 बजे से मस्जिदों में लोगों का जुटान होने लगा था। पेश इमामों ने नमाज पढाने के बाद लोगों को खुतबे में दीन की बातें बताईं। पेश इमामों ने कहा कि सभी लोग अपने व्यवहार को सुधारें। ईमानदारी से काम करें। सभी से मिल जुल कर रहें। गुरूर और घमंड छोड़ दें। मेहनत कर कमाएं। हराम की कमाई से पेट नहीं भरें क्योंकि, इसके लिए अल्लाह ने बड़ा अजाब तैयार कर रखा है।
नमाज के बाद धतकीडीह के जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ की है कि जो जंग चल रही है यह रुक जाए। हर तरफ अमन हो जाए। ईरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामनाई को अल्लाह जन्नतुल फिरदौस में जगह दे। एक पेश इमाम ने बताया कि रमजान अल्लाह का महीना है। यह लोगों के लिए बरकत और रहमत का महीना है। इस महीने में लोगों के गुनाह बख्श दिए जाते हैं।

अगले जुमा व शनिवार को होगी ईद


अगले गुरुवार को रमजान की 29 तारीख है। इस दिन भारत में ईद का चांद देखा जाएगा। लोग ईद का चांद देखेंगे। इसके लिए लोगों की संस्थाओं इदार-ए-शरिया और इमार-ए-शरिया की तरफ से अपील की जाएगी। अगर इस दिन चांद दिख गया तो अगले दिन शुक्रवार को ईद होगी। अगर, चांद नहीं दिखा तो ईद शनिवार को होगी।

सऊदी के चांद पर होगी नजर

जिस दिन झारखंड में अगले बुधवार को रमजान की 28 तारीख होगी उस दिन सऊदी अरब में 29 तारीख होगी। इसलिए इस दिन झारखंड के लोग भी सऊदी अरब के चांद पर टकटकी लगाए रहेंगे। अगर वहां इस दिन चांद हो गया तो अगले दिन गुरुवार को सऊदी अरब में ईद हो जाएगी। इस लिहाज से माना जा रहा है कि झारखंड में भी शुक्रवार को ईद हो जाएगी। लेकिन, अगर सऊदी अरब में बुधवार को ईद नहीं हुई तो शुक्रवार को वहां ईद होगी और झारखंड में शनिवारक को ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment