Home » Amit Shah Sister Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन

Amit Shah Sister Death: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन

by Rakesh Pandey
Amit Shah Sister Death
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का सोमवार को निधन (Amit Shah Sister Death) हो गया है। फेफड़ों की समस्या को लेकर मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित शाह की बहन के निधन के बाद देशभर के भाजपा परिवार में शोक की लहर है। बड़ी बहन के निधन के बाद जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर दिया है।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अहमदाबाद पहुंचे थे अमित शाह

अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने पंतग उड़ाकर कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। गृह मंत्री की आज यानी सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। लेकिन, बहन के निधन की खबर सुनते ही उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए।

कुछ महीने पहले हुआ था फेफड़ा ट्रांसप्लांट

एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। राजेश्वरीबेन का कुछ महीने पहले फेफड़ा ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके बाद वह अस्पताल में भर्ती थीं। बाद में उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पिछले हफ्ते अमित शाह ने एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात भी की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी राजेश्वरीबेन से मुलाकात की थी। राजेश्वरीबेन की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।

Amit Shah Sister Death: सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि ‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी की बहन राजेश्वरी बेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।

पूर्व सीएम शिवराज ने भी ट्वीट कर व्यक्त की संवेदनाएं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि ‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की बहन श्रीमती राजेश्वरी बेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। परमपिता परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

READ ALSO: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 1 लाख लाभार्थियों की पहली किस्त जारी, पढ़िए पूरी खबर

Related Articles