चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी शिवम जिला में आयुष्मान भारत योजना में बेहतर कार्य करने के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा बुधवार को रांची में सम्मानित किए गए। रांची स्थित होटल बीएनआर में हुए कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के चीफ सेक्रेटरी पंकज शर्मा के हाथों प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा को मेमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. अंशुमान शर्मा को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणालियों और सेवा वितरण को सुदृढ़ करने की दिशा में किए गए इन अनुकरणीय प्रयासों, समर्पण और प्रतिबद्धता को मान्यता देते हुए उन्हें बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने कहा कि यह सम्मान सही मायने में मेरे टीम के सभी सदस्यों का है।
उनकी कड़ी मेहनत और लगन से आज चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल को बेहतर कार्य के लिए सम्मान मिला है। बता दें कि डॉ. अंशुमान जब से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी बने हैं, लगातार निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता बहुत कम समय में लोगों की जुबान पर चढ़ गई है।
Read Also- Akshaya Tritiya 2026 : दान, धर्म और समृद्धि का सबसे शुभ दिन

