स्पेशल रिपोर्ट, नई दिल्ली : रोटी-रोटी के लिए बदहाल पाकिस्तान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है. पड़ोसी देश के बारे में चौंकाने वाला यह खुलासा अमेरिका के वैज्ञानिकों ने किया है. इसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पास तकरीबन 170 परमाणु हथियारों का भंडार है. इसमें अनुमान लगाया गया है कि मौजूदा वृद्धि दर के हिसाब से वर्ष 2025 तक यह संख्या करीब 200 तक बढ़ सकती है. अमेरिका के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों की ओर से गत 11 सितंबर को प्रकाशित‘बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्ट्स’ में अपने स्तंभ ‘न्यूक्लियर नोटबुक’ में दुनिया को चिंता में डालने वाली जानकारी दी गयी है.
अमेरिकी रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर क्या किये गये हैं दावे
रिपोर्ट में वैज्ञानिकों के हवाले से कहा गया है कि हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियारों के भंडार हैं. इससे पहले अमेरिका की रक्षा खुफिया एजेंसी ने 1999 में अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें अनुमान लगाया गया था कि पाकिस्तान के पास वर्ष 2020 तक 60 से 80 परमाणु हथियार होंगे. इस दावे से कहीं आगे जाते हुए अब परमाणु हथियारों की संख्या कहीं अधिक बतायी जा रही है. तर्क किया गया है कि तब से कई नयी हथियार प्रणालियां तैनात और विकसित की गयी हैं. इससे यह आकलन बढ़ गया है.
रिपोर्ट को लेकर स्पष्ट की स्थिति
वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट की है. इसमें साफ कहा गया है कि हमारा आकलन काफी अनिश्चितता से भरा है, क्योंकि न तो पाकिस्तान और न ही अन्य देश पाकिस्तानी परमाणु शस्त्रागार के बारे में ज्यादा सूचना प्रकाशित करते हैं. इसमें कहा गया है कि ‘‘हमारा अनुमान है कि पाकिस्तान का भंडार मौजूदा वृद्धि दर से 2020 के बाद तेजी से बढ़े हैं. आने वाले दो वर्षों में यह करीब 200 तक पहुंच सकते हैं.
भारत को लेकर क्या किया गया दावा
रिपोर्ट में भारत को लेकर भी दावे किये गये हैं. पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य के संदर्भ में भारत की भूमिका का जिक्र किया गया है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि जब तक भारत अपने शस्त्रागार का विस्तार नहीं करता या पारंपरिक ताकतों का निर्माण नहीं करता, तब तक यह उम्मीद करना उचित लगता है कि पाकिस्तान का परमाणु शस्त्रागार अनिश्चितकाल तक बढ़ता नहीं रहेगा. अनुमान लगाया गया है कि अगर भारत अपने हथियार भंडारण की क्षमता नहीं बढ़ाता तो पाकिस्तान अपने मौजूदा हथियार कार्यक्रम के पूरा होने के बाद ठहर सकता है. यह कम होना शुरू हो सकता है.
किस देश के पास कितने परमाणु हथियार
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हथियारों पर नजर रखने वाली संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार दुनिया भर में परमाणु हथियारों को संख्या 13,865 है.
– वर्तमान में दुनिया में 9 देशों को पास परमाणु हथियार हैं. इनमें रूस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भीरत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. दुनिया के सभी परमाणु हथियारों में से सबसे ज्यादा 6,500 परमाणु हथियार रूस के पास हैं. वहीं, अमेरिका के पास दूसरे नंबर पर 6,185 हथियार हैं.
– स्टॉकहोम इंटरनेशनल के ही मुताबिक जनवरी 2022 तक भारत के पास परमाणु हथियारों की संख्या 156 से बढ़कर 160 हो गई है. संस्था ने कहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियारों को बढ़ा रहा है.
– एक अनुमान के मुताबिक भारत के पास 140-160 और पाकिस्तान के पास 150-160 परमाणु हथियार हैं.
-चीन के पास 290, फ्रांस के पास 300, इजरायल के पास 80-90 और ब्रिटेन के पास 200, उत्तर कोरिया के पास 20-30 परमाणु हथियार हैं.
READ ALSO : एयरबस ने भारतीय वायु सेना प्रमुख को सौंपा सी 295 विमान, भारतीय वायु सेना की बढ़ी ताकत
न्यूक्लियर नोटबुक में दुनिया को चिंता में डालने वाली जानकारी दी गयी है

