
पटना: बिहार में इन दिनों इन BDO साहेब के खूब चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर भी इनकी पत्नी के मोहब्बत का मामला गर्म है। दरअसल, मामला यह है कि BDO साहेब की पत्नी ही उन्हें छोड़कर फरार हो गई है। वह भी किसी बाहरी के साथ नहीं बल्कि अपने बहनोई के साथ। इस जीजा-साली के मोहब्बत के चर्चे आम हैं। अब BDO साहेब हाथ मलते रह गए। उन्हें क्या मालूम कि अपने जीजा से अवैध संबंध के चक्कर में एक दिन उन्हें ही छोड़कर ही चली जायेगी। अब साहेब कर भी क्या सकते थे। उन्होंने पत्नी के अपने (साढ़ू) संग चले जाने समेत अन्य बातों का जिक्र करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
हुआ कुछ ऐसा, सन्न रह गए BDO साहेब
BDO साहेब की पत्नी नसरीन ने उनसे साफ-साफ कहा कि वह अपने बहनोई निजाम के साथ जाना चाहती है। अपनी पत्नी के मुंह से यह सुनकर वे सन्न रह गये। उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। वहीं, पत्नी की यह बात BDO साहेब के परिवार के अन्य सदस्यों को नागवार लगी। सभी मिलकर नसरीन को समझाने-बुझाने लगे लेकिन नसरीन पर किसी की भी बात का कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद बीडीओ हुसैन ने भी पत्नी को बहनोई के संग जाने से मना किया। थोड़ी सख्ती बरतने की कोशिश की तो यह नसरीन के लिए बर्दाश्त से बाहर गया।
पहले से चल रहे थे दोनो के बीच अवैध संबंध
रोहतास जिले के नासरीगंज के मूल निवासी BDO हुसैन ने बताया कि उनका साढू निजाम वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के करनेज गांव का निवासी है। निजाम का BDO हुसैन की पत्नी नसरीन बेगम से पहले से ही नाजायज संबंध था। संबंध का खुलासा खुद BDO ने ही प्राथमिकी में किया है। प्राथमिकी में BDO ने पुलिस को बताया है कि बहनोई के साथ न जाने देने पर पत्नी नसरीन आग बबूला हो गई। गुस्से में पत्नी एवं साढ़ू ने उन्हें (BDO) पहले भद्दी-भद्दी गालियां दी और कुछ ही क्षण बाद उनके साथ मार-पीट करने लगें।
READ ALSO : साहिबगंज के उधवा में दो लोगों की माैत, डेंगू की आशंका
लाखों के गहने भी ले गई साथ
प्राथमिकी के अनुसार, बहनोई के साथ गई नसरीन ने आवास से छह लाख रुपये के अलावा सोने की एक चेन, दो जोड़ा झुमका व सोने की एक जोड़ी चूड़ी भी ले गई। उक्त सभी आभूषणों की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। नसरीन व उसके प्रेमी ने जाते-जाते बीडीओ को धमकी दी कि दहेज अधिनियम एवं प्रताड़ना के मामले में मुकदमा कर जेल भिजवा देंगे।

