Home » Uttar Pradesh fire incident : बदायूं के टप्पा जामनी गांव में ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने मचाई तबाही, 200 घर जलकर राख

Uttar Pradesh fire incident : बदायूं के टप्पा जामनी गांव में ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने मचाई तबाही, 200 घर जलकर राख

by Anand Mishra
up-fire-news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • तेज आंधी के साथ आई चिंगारी ने पूरे गांव को लील लिया, एक व्यक्ति झुलसा, सैकड़ों मवेशी जले

Budaun (Uttar Pradesh) : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सहसवान तहसील अंतर्गत टप्पा जामनी गांव में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। तेज आंधी और तूफान के कारण गांव के ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने आग का विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 200 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए।

इस हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया है, जिसे तत्काल उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांववाले जान बचाकर भागे, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन सैकड़ों पालतू जानवर आग की चपेट में आकर मारे गए।

रात के अंधेरे में तबाही का मंजर, प्रशासन ने संभाली कमान

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल, मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, हालांकि तब तक पूरा गांव जलकर खाक हो चुका था।

बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने बताया, ‘तेज आंधी के चलते ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने इस दुर्घटना को जन्म दिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलसा है’।

उन्होंने आगे कहा कि जानवरों की भारी संख्या में मौत हुई है और नुकसान के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिन लोगों के घर जलकर खाक हुए हैं, उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गांव में पसरा सन्नाटा, लोग बेघर

इस घटना के बाद टप्पा जामनी गांव में मातम और खामोशी का माहौल है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। जिला प्रशासन ने राहत शिविर लगाने और पीड़ितों को भोजन, पानी एवं अस्थायी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles