Home » Chaibasa Crime News: चाईबासा में साइबर ठगों ने दंपती के खाते से उड़ाए 43 हजार, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Chaibasa Crime News: चाईबासा में साइबर ठगों ने दंपती के खाते से उड़ाए 43 हजार, दो आरोपियों पर केस दर्ज

by Rajeshwar Pandey
Cyber Fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सदर थाना क्षेत्र के गांधी टोला निवासी बजरंग प्रसाद ने साइबर अपराधियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि निशु निषाद और देवेंद्र परिहार नामक दो लोगों ने गूगल पे के जरिए उनके और उनकी पत्नी के बैंक खातों से अवैध रूप से 43 हजार रुपये निकाल लिए।

गूगल पे के माध्यम से निकाली गई धनराशि

18 मई को सदर थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 16 मई 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। सबसे पहले बजरंग प्रसाद की पत्नी पुष्पा गुप्ता के स्टेट बैंक, चाईबासा शाखा के खाते से गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके तुरंत बाद लगभग 3:02 बजे बजरंग प्रसाद के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से भी 23 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। बजरंग प्रसाद ने बताया कि लगातार हो रही निकासी से घबराकर उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया। शाम 4 बजे जब मोबाइल ऑन किया तो तुरंत दो मैसेज आए। मैसेज में निशु निषाद और देवेंद्र परिहार के नाम से लेनदेन की जानकारी थी।

आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में दर्ज की गई शिकायत

पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने साइबर क्राइम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि बैंक से ट्रांजेक्शन डिटेल मांगी गई है और आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी या यूपीआई पिन किसी से साझा न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में सूचना दें। मामले की जांच जारी है।

Read Also: Chaibasa News: जेटेया में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, चालक की मौत, दो युवक गंभीर

Related Articles

Leave a Comment