Home » Chaibasa-Manoharpur-Elephant-Attack : मनोहरपुर में ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला, घर के आंगन में अलाव के बैठा मृतक

Chaibasa-Manoharpur-Elephant-Attack : मनोहरपुर में ग्रामीण को हाथी ने कुचलकर मार डाला, घर के आंगन में अलाव के बैठा मृतक

• क्षेत्र में हाथियों के आतंक से भयाक्रांत ग्रामीण

by Anand Mishra
Symbolic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के मनोहरपुर प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला मनोहरपुर थाना क्षेत्र के गिडुंग गांव का है, जहां शुक्रवार रात एक जंगली हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग भय के साए में जीने को विवश हैं।

घर के आंगन में पहुंच कर हाथी ने किया हमला

मृतक की पहचान गिडुंग गांव निवासी लक्ष्मण देवगन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लक्ष्मण देवगन अपने घर के आंगन में अलाव जलाकर ताप रहे थे। उसी दौरान जंगल की ओर से अचानक एक हाथी गांव में घुस आया। लक्ष्मण देवगन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले उन्हें सूंड़ से उठाकर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जंगल की ओर लौटा हाथी, तब थाने पहुंचे ग्रामीण

घटना की जानकारी पाकर आसपास के ग्रामीण बाहर निकले, लेकिन हाथी के अत्यधिक आक्रामक होने के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। कुछ समय बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मनोहरपुर थाना और वन विभाग को घटना की सूचना दी। घटना के बाद से पूरे गांव में भय और शोक का माहौल है। वहीं शनिवार की सुबह वनविभाग के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Related Articles