Home » Chaibasa News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chaibasa News : पुलिस में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी

by Rajeshwar Pandey
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टोंटो थाना क्षेत्र के टूटूचु पुरानापानी गांव निवासी 29 वर्षीय सुनीता चौधरी गुरुवार की रात शौच जा रही थी। जब वह गांव में सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने महिला को सीधी टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे तुरंत घटना स्थल से उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह सदर थाना पुलिस घटना की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read Also: Chaibasa News : टाटा स्टील OMQ डिवीजन का दो दिवसीय 35 वीं वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी का आगाज़

Related Articles