Home » Chakradharpur Railway Protest : रेलवे कर्मचारियों का चक्रधरपुर में धरना, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Chakradharpur Railway Protest : रेलवे कर्मचारियों का चक्रधरपुर में धरना, पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण बंद करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

by Anand Mishra
Chakradharpur Railway Protest :
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

Chakradharpur (Jharkhand): दक्षिण पूर्व रेलवे के रेलवे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के आह्वान पर आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में आठवें वेतन आयोग का जल्द से जल्द गठन और उसका नोटिफिकेशन जारी करना शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को रद्द करने, रेलवे के निजीकरण और निगमीकरण को तुरंत बंद करने, पीएलबी बोनस की सीलिंग हटाने, रेलवे में रिक्त पदों पर नई भर्ती करने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संविदा पर पुनर्नियुक्ति के फैसले को वापस लेने की मांग की।

सरकार और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

इस धरने का नेतृत्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एम के सिंह और एआईआरएफ के जोनल कार्यकारी सदस्य शिवजी शर्मा ने किया। इसमें पूरे मंडल की 12 शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

धरना प्रदर्शन सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ, जिसमें रेलकर्मियों ने सरकार और रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Read Also: Sakchi Durga Puja Peace Committee : साकची में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक, विसर्जन के दिन शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर

Related Articles