
चाईबासा : झारखंड आदिवासी महोत्सव- 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मकसद जिले के युवा खिलाड़ियों को मंच देना और उनमें खेल के प्रति रुचि और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता जिला समाहरणालय चाईबासा से घड़ी घर चौक तक कराई गई। जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ दौड़ पूरी की। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित और प्रोत्साहित किया।
कौन रहे मौजूद
कार्यक्रम में चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, सदर एसडीओ संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम समेत अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया और खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के नतीजे
पुरुष वर्ग
प्रथम – मांगू ईचागुटू, खूंटपानी
द्वितीय – रवि अंगारिया, चक्रधरपुर
तृतीय – रमेश कालुण्डिया, सदर चाईबासा
चतुर्थ – रोहन जामुदा, खूंटपानी
पंचम – बिंदराय पुरती, खूंटपानी
महिला वर्ग
प्रथम – प्रतिका महतो मनोहरपुर
द्वितीय – शीला बानरा, सोनुवा
तृतीय – मनीषा बोदरा, खूंटपानी
चतुर्थ – रूपांती सिदू, तांतनगर
पंचम – सुमित्रा बोयपाई, कुमारडुंगी
आयोजकों ने कहा कि इस दौड़ के जरिए जिले के युवाओं को खेल में अपनी प्रतिभा निखारने और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के अंतर्गत हुई इस क्रॉस कंट्री दौड़ ने जिले में खेल, संस्कृति और युवा भागीदारी के जश्न को और रंगीन बना दिया।

